Wednesday, 7 October 2020

बिजूका

.         *बिजूका*

पंछीयों को डराने े लिए
बिजूका खड़ा किया है
खेत के बीचों-बीच
लाठी के उपर मटका डालकर
पहनाया है उसे कुर्ता
लाल धारियों का
पहनाई है पतलून
और टोपी लगा रखी है
उसके सिर पर
बिलकुल मानव जैसी
सफेद चूने से
बनाया है चेहरा विकराल
पंछीयों को भगाने के लिए
पंछी भी अब जान चुके हैं
असलीयत
वे नहीं डरते
बेशक आते हैं
बिना झिझक के फसल पर
कभी उसके सर पर बैठते हैं
बिठ छोड़ने के लिए
फिर उड जाते हैं झुंड में
फलियां खाने के लिए
अंत में, वे जान चुके हैं
यह बिजुका है

            © रमेश कुरलीकर

मूळ मराठी- श्रीकांत पाटील

No comments:

Post a Comment